अम्बाह में फूड सेम्पलिंग की कार्रवाही की गई
मुरैना
एसडीएम अम्बाह राजीव समाधिया के निर्देशन में तहसील अम्बाह में फूड सेम्पलिंग की कार्रवाही की गई। कार्यवाही में अंबाह तहसीलदार राजकुमार नागोरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुप्ता द्वारा अंबाह बाजार में किराना और मिठाई की दुकानों पर सैंपलिंग की कार्यवाही की गई। कुछ दिन पहले हुई कार्यवाही में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला आने पर सभी किराना दुकान वाले अपनी दुकान बंद करके भाग गए थे। इस कारण चालित खाद्य प्रयोगशाला को बाजार से बाहर ही खड़ा किया गया था फिर सभी दुकानों से सैंपल की कार्यवाही की गई और चलित प्रयोगशाला में जांच की गई। प्रारंभिक जांच में अमानक पाए जाने पर इन सभी की लीगल सैंपल की कार्यवाही पूरी की गई। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उनसे 66 नमूने जांच हेतु लिए गए, जिनमें से 3 नमूने अमानक पाए जाने से तीनों नमूनों की लीगल सेंपलिंग की गई।

पाठको की राय